Principal Office में पीते हैं शराब, छात्राओं के साथ भी करते हैं गलत तरीके से बात, बेतिया में…

पश्चिम चंपारण: एक तरफ कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुद्दा बना हुआ है। देश भर में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी यह मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा इस बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है पश्चिम चंपारण के बेतिया से। बेतिया में जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य पर बड़ा आरोप लगाया है।

छात्राओं ने मामले की शिकायत जिला के डीएम और एसपी से की है। छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल अपने कार्यालय में बैठ कर खुलेआम शराब पीते हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल अश्लील तरीके से सबके सामने अपना मसाज भी कराते हैं। मामले में प्रिंसिपल की कई तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें प्रिंसिपल के हाथ में बोतल है और शराब का पेग बना रहे हैं। इसके साथ ही वे अर्धनग्न हो कर अपना मसाज कराते हुए दिख रहे हैं। छात्राओं ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि प्रिंसिपल गंदे तरीके से बात भी करते हैं और छात्राएं उनके खौफ में जीने को मजबूर हैं।

छात्राओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिख कर कहा है कि जब वे शराब के सेवन करने के खिलाफ हैं फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रहा। छात्राओं ने नर्सिंग संस्थान के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया और मामले को लेकर डीएम और एसपी से भी शिकायत की है। मामले में संस्थान के प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए फोटो को एडिटेड बताया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Tejashwi ने लगाया बड़ा आरोप, कहा नीतीश कुमार की हालत हो गई बेचारे वाली और उधर…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Principal Office Principal Office Principal Office

Principal Office

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...