50 से अधिक अवैध दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर

छपरा : सदर सीओ आंचल कुमारी ने तीन घंटे में लगभग तीन किलोमीटर का अतिक्रमण हटवाया। सदर सीओ के इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सबसे पहले साढा पुल के नीचे कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सदर सीओ आंचल कुमारी ने अपने पूरे दलबल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। पुल के नीचे और अवैध रूप से वर्षों से रह रहे दुकानदारों और लोगों को वहां से हटाया और सभी अवैध दुकान और मकानों को बुलडोजर से तुड़वाया। वैसे भी यह रिश्की जगह था, कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

लोगों का कहना है कि प्रशासन इसके पहले इसे खाली नहीं कर पाया था, अब यह बड़ा कार्य किया गया है। अभी तक कोई नहीं कर पाया था। यहां पर अस्थाई रूप से रह रहे 30 से अधिक दुकानों और घरों को हटाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो वहां शाम होते ही मारपीट, चोरी और छिनतई की घटना आम हो गई थी। वैसे भी पूल के नीचे लोगों का रहना खतरे से खाली नहीं था।

यह भी देखें :

हालांकि कई दिन पहले से माइक के माध्यम से लोगों को वहां से हट जाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अलर्ट भी किया गया था। इसके बावजूद भी लोग नहीं हटे और अंततः बुलडोजर से उन सभी दुकान एवं मकानों को तोड़ा गया जो पुल के नीचे अवैध रूप से बने थे। वहीं शहर में इस तरह की कार्रवाई लगातार हो रही है। वहीं लोगों की माने तो इस तरह की कार्रवाई अगर लगातार हो तो पूरा शहर अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगा।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी सड़कों पर किया प्रदर्शन

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की...

मोतिहारी : मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।...

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 88 अधिकारियों के तबादले की सूची...

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। कार्मिक...

विकसित बिहार-2047 के निर्माण में मुख्यमंत्री फेलोज निभाएंगे अहम भूमिका

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के अंतर्गत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) द्वारा गुरुवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन पुराना सचिवालय में...