पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 14 भारतीयों की मौत, 16 घायल

मोतिहारी : नेपाल के तनहुं जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गई है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने जानकारी दी की यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है। यह बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर रवाना हुई थी। हादसे के समय बस में भारतीय यात्री सवार थे। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है। इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय और यात्रियों के बीच चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़े : भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, दुकानों में घुसा पानी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...