प्रशांत का मोदी पर हमला, कहा- वोट बिहार की जनता से लिया और विकास गुजरात

पटना : जन सुराज के सूत्रधार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा के दौरान मधेपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने गृह राज्य गुजरात के तो गाँव- गाँव में फैक्ट्रियां लगवाई पर बिहार को अनदेखी की गई। जिस कारण से पूरे बिहार के युवा गुजरात जाकर मज़दूरी करने के लिए मजबूर है। बिहार ने उनको पिछले तीन चुनावों से बड़ी संख्या में सांसद जीता कर भेजे, लेकिन अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने कभी भी बिहार के युवाओं के पलायन की समस्या को रोकने के लिए एक भी बैठक नहीं की।

साथ ही उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि किसी ने आपसे मंदिर के नाम पर वोट लिया। किसी ने आपको जाति के नाम पर ठगा, किसी ने आपसे चार किलो मुफ्त अनाज का वादा करके आपका वोट लिया। लेकिन उन्होंने जनता से पुछा क्या किसी ने आपसे आपके बच्चों की शिक्षा या रोजगार पर वोट मांगा? इसलिए जब आप बबूल बोएंगे तो आम कहां से खाएंगे?

यह भी देखें :

प्रशांत किशोर ने आम जन को जाग्रत करते हुए आगे कहा कि जिस तरह आपने मंदिर के लिए वोट दिया और आपको मिला। जिस तरह आपने गैस के सिलिंडर के लिए वोट दिया और आपको मिला। यह अलग बात है कि उस सिलिंडर की किमत आज 1000-1200 हैं। उसी तरह जब आप जाग्रत होकर अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देंगे तभी तो आपके बच्चों को रोजगार मिलेगा, नहीं तो मोदी गुजरात के विकास के नाम पर आपसे वोट लेते रहेंगे और आपके बच्चे वहां जाकर मजदूरी ही करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : प्रशांत गरजे, बोले- बिहार का जो भी काबिल युवा राजनीति में आना चाहता है उसे लड़ाएगा जन सुराज चुनाव

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...