बिहार की राजनीति में एंट्री लेंगे प्रशांत किशोर, नई पार्टी बनाने पर राजद ने कह दी बड़ी बात

प्रशांत किशोर ने की ‘जन सुराज ऑर्गेनाइजेशन’ की घोषणा

पटना : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में अपनी नयी पार्टी बनाने की तैयारी कर रही है.

उन्होंने एक ट्वीट किया है जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.

प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज ऑर्गेनाइजेशन’ की घोषणा की है.

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को

आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने 10 साल के रोलरकोस्टर की सवारी का नेतृत्व किया.

उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी डिसाइड के लिए यह जरूरी है.

मैं बिहार से इसकी शुरुआत करुंगा.

ट्वीट कर उन्होंने बताया कि मैं जनता के पास जाउंगा और

राजनीतिक पारी की शुरुआत बिहार से करूंगा. असली मालिकों तक जाने का वक्त आ गया है. यह जनसुराज दिलाने का समय है. अब मैं बिहार में काफी वक्त गुजारने वाला हूं. इस ट्वीट से उन्होंने इशारा किया है कि अब वे राजनीति में नयी पारी शुरुआत करने वाले है.

चार मई को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि अभी तक लोग प्रशांत किशोर को चुनावी रणनीतिकार के रूप में जानते हैं, लेकिन अब प्रशांत किशोर खुद राजनीति में उतरने की तैयारी कर चुके हैं. वे चार मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे. फिलहाल वे गैर राजनीतिक लोगों से 2 दिनों तक मुलाकात करेंगे.

बिहार की राजनीति में नहीं पड़ेगा कोई फर्क- राजद

rjd tiwari ji 22Scope News

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बिहार की राजनीति में एंट्री लेने पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लोगों को अधिकार है कि वह पार्टी बनाएं. यहां रोज पार्टिया बन रही है. प्रशांत किशोर की पहचान एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में रही है. कई राज्यों में प्रशांत किशोर ने चुनावी पार्टियों के लिए रणनीति बनाया है.

राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में पार्टी बनाएंगे, लोगों के बीच जाएंगे, इसमें बुराई क्या है, लेकिन इससे फर्क क्या पड़ता है. बिहार की जनता को युवा नेतृत्व मिला है. तेजस्वी यादव ने जनता का प्यार और अपार समर्थन हासिल किया है. प्रशांत किशोर बिहार से शुरुआत कर रहे हैं, इससे आरजेडी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img