‘बिहार सब में नंबर-1, झुठलाया नहीं जा सकता आंकड़ा’

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें बिहार में बेरोजगारी में नंबर वन है, महंगाई में नंबर वन है और भ्रष्टाचार में नंबर वन है। यह आंकड़े हमारे नहीं है। 17 साल से डबल इंजन की सरकार है। हर चीज में जो डबल इंजन की सरकार है, नकारात्मक चीज जिससे जनता को मुक्ति चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के सरकार पर साफ सवाल है। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन आंकड़ों को नहीं झूठलाया जा सकता। जो सच्चाई है वह मैंने रखा है। नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार थके मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के लोग सत्ता के लोभी हैं। इनको जनता से लेना देना नहीं है, सिर्फ सत्ता में बैठकर मलाई खाना है।

यह भी देखें : 

वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत 11 और आरोपियों पर केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा दबिश बनाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मामला नियम के तहत है। अगर किसी मामला में समन करेगा कोर्ट तो उस पर बेल लेना होगा। उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। हालांकि न्यायालय का मामला है, न्यायालय में रखा जाता है।

यह भी पढ़े : Land for Job Case : लालू और तेजस्वी के समन पर फैसला टला, सितंबर में तारीख तय

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...