Advertisement
Advertisement

Dhanbad : मेंहदी लगाकर आई छात्राओं को क्लास से निकाला, सीडब्लूसी ने स्कूल को भेजा नोटिस…

मेंहदी लगाकर आई छात्राओं को क्लास से निकालने के मामले में सीडब्लूसी ने स्कूल को भेजा नोटिस

Dhanbad : धनबाद सीडब्लूसी ने चिरकुंडा तालडाँगा स्थित लोयला स्कूल को नोटिस भेजा है। मामले में सीडब्ल्यूसी ने स्कूल से तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। दरअसल धनबाद सीडब्लूसी को सूचना मिली थी कि चिरकुंडा तालडाँगा स्थित लोयला स्कूल में मेहंदी लगाकर आई कुछ स्कूल की छात्राओं को क्लास से निकाल दिया गया था जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजा है।

Dhanbad : किशोर न्याय अधिनियम की धारा 29 के तहत नोटिस जारी

सीडब्लूसी ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 29 में प्रदत्त शक्ति का हवाला देकर उक्त नोटिस भेजा है। उक्त अधिनियम की धारा 30 की उपधाराओं के तहत मामले का संज्ञान लेकर उक्त नोटिस को स्टूडेंट्स के हित में निर्गत किया है। जैसी कि खबर है नोटिस में समिति के चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी, सदस्य डा प्रेम कुमार, संध्या सिन्हा के हस्ताक्षर हैं।

हाल में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दिशा-निर्देश जारी कर स्पष्ट हिदायत दि थी। तेतुलमारी के स्कूल में बिंदी लगाकर आयी बच्ची की प्रताड़ना के मामले पर एनसीपीसीआर अध्यक्ष धनबाद आए थे तथा ऐसे मामलों पर स्कूलों को सख़्त हिदायत दी थी।

धनबाद से राजकुमार की रिपोर्ट—–

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...