Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज रात 8 बजे, फैंस के लिए गाइडलाइन जारी, जानिए क्या है

Desk. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज रविवार, 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में रात 8 बजे से शुरू होगा। इससे पहले ही दुबई प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त अलर्ट जारी कर दिया है।

दुबई पुलिस अलर्ट पर

हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों और उसके जवाब में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव काफी बढ़ चुका है। इसे देखते हुए दुबई इवेंट्स सिक्योरिटी कमेटी (Dubai Events Security Committee) ने स्टेडियम और आसपास के इलाकों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। दुबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस हाई-वोल्टेज मैच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

India vs Pakistan Final 2025: फैंस के लिए जरूरी गाइडलाइंस

टिकट धारकों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों ने कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं-

समय का रखें ध्यान

  • दर्शकों को मैच शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचना होगा।
  • टिकट पर सिर्फ एक बार एंट्री मिलेगी, दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

क्या करें और क्या न करें

अनुशासन और सहयोग जरूरी

स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।

तय की गई पार्किंग एरिया में ही वाहन लगाएं।

स्टेडियम में इन वस्तुओं पर सख्त पाबंदी
  • आतिशबाजी, फ्लेयर्स, लेज़र पॉइंटर्स, और किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री।
  • धारदार हथियार, जहरीले पदार्थ, रिमोट-कंट्रोल डिवाइसेज़।
  • बड़े छाते, ट्राइपॉड, रिग्स, सेल्फी स्टिक और प्रोफेशनल कैमरा (बिना अनुमति)।
  • बैनर, पोस्टर, झंडे (बिना मंजूरी)।
  • पालतू जानवर, साइकल, स्केटबोर्ड, स्कूटर, कांच की वस्तुएं।
अस्वीकार्य व्यवहार

ऐसा कोई भी कार्य जिससे जनसुरक्षा को खतरा हो, अनुशासन भंग हो या नस्लभेद/हेट स्पीच को बढ़ावा मिले।

Asia Cup 2025 में भारत का दबदबा

भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में हर मुकाबला जीतकर अजेय प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया का फॉर्म शानदार रहा है, लेकिन कुछ कमजोरियां भी सामने आई हैं, जिन्हें फाइनल में सुधारने की जरूरत होगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार है।

फैंस पहले ही 14 और 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा चुके हैं, जिनमें मैदान के भीतर और बाहर जबरदस्त जोश देखा गया।

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...