चंपई सोरेन का कोल्हान में शक्ति प्रदर्शन, नए राजनीतिक कदम की अटकलें तेज

चंपई सोरेन का कोल्हान में शक्ति प्रदर्शन, नए राजनीतिक कदम की अटकलें तेज

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री चंपई सोरेन ने कोल्हान क्षेत्र में अपनी शक्ति और समर्थन को प्रदर्शित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भव्य रैली आयोजित किया। डिमना चौक से लेकर बारा गौड़ा तक उनकी रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी, जो उनके स्वागत में जुटे थे।

चंपई सोरेन ने इस रैली के माध्यम से अपने राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया और कोल्हान में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत किया। इस रैली की तैयारी को लेकर काफी जोश और उत्साह देखा गया। विशेषकर, बारा गौड़ा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह शक्ति प्रदर्शन उनके आगामी राजनीतिक फैसलों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में,चंपई सोरेन ने यह ऐलान किया था कि वे जल्द ही एक नई पार्टी बनाएंगे या किसी मौजूदा पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। इस ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज कर दी हैं कि वे किस दिशा में कदम बढ़ाएंगे। चंपई सोरेन के इस संभावित कदम का असर विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है, जिससे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को नुकसान उठाना पड़ सकता है और भारतीय जनता पार्टी  को संभावित लाभ हो सकता है।

रैली के दौरान, चंपई सोरेन ने कहा कि उनके दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय समर्थन को और मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कोल्हान के बाद संथाल क्षेत्र में भी दौरा करने की योजना बनाई है, जिससे उनकी राजनीतिक रणनीति का दायरा और भी विस्तृत हो सकता है।

 

Share with family and friends: