Giridih में पेड़ से झूलता शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह के तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के दानों खूंटा गांव में उस समय सनसनी मच गई जब बांधनाला के पास महुआ पेड़ में साड़ी के फंदे में झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमामो गांव के केला तुरी के दामाद सुरेश तुरी के रूप में की गई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Giridih : चारवाहों ने देखा था शव, पुलिस को दी सूचना

बताया जाता है कि सुरेश का शव सबसे पहले चरवाहों ने देखी थी। चरवाहों ने पेड़ की डाली पर मृतक सुरेश की शव झूलता हुआ देखा और हो-हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। मृतक सुरेश तुरी जमुआ के बालगो गांव का रहने वाला था।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर, इस विवाद में… 

दो दिन पहले वह अपने ससुराल पत्नी रीता देवी से मिलने आया था। मृतक के ससुर ने बताया कि तीन माह पहले वैशाख महीने में बेटी की शादी सुरेश से की थी। वहीं मृतक की पत्नी रीता देवी ने बताया कि पति सुरेश बैंगलोर में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले लौटकर घर आया था और दो दिन से यहीं रह रहा था। रविवार की सुबह घूमने की बात कहकर घर से निकला था।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...