Advertisment

25 हजार के इनामी Criminal को पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

नवादा: नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटपाट के कई मामलों में वांछित 25 हजार रुपया के इनामी बदमाश को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र ईंटबांध गांव निवासी विकास यादव उर्फ़ नोखा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश नवादा के टॉप 10 बदमाशों में शामिल था और उसके ऊपर 25 हजार रूपये का इनाम बिहार पुलिस ने घोषित कर रखा था।

मामले में बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथियो के साथ मिल कर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जुगली रोड के पास एक व्यक्ति से 23 हजार रूपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस की जांच में लूटकांड में 7 बदमाशों की संलिप्तता पाई गई थी जिसमें से 6 को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और सातवे बदमाश को पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार का कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध नवादा और जमुई के विभिन्न थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने IGIMS के निर्माधीन आंख अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माण कर तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Criminal Criminal

Criminal

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...