CM ने IGIMS के निर्माधीन आंख अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माण कर तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन चक्षु अस्पताल का निरीक्षण किया और बचे हुये निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर जाकर ओपीडी, वार्ड एरिया, ऑपरेशन थियेटर रूम, जेनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि 188 करोड़ रूपये की लागत से 154 बेड का यह चक्षु अस्पताल अपने आप में विशिष्ट होगा। यह अस्पताल जी प्लस श्री होगा। यहां कार्निया एंड रिफ्रेक्टिव, ग्लूकोमा, रेटिना एवं यूबिया के इलाज की बेहतर सुविधा होगी। यहां पेडिएट्रिक एवं न्यूरो ऑपथैल्मोलॉजी की भी बेहतर चिकित्सा हो सकेगी। इस चक्षु अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह उत्तर-पूर्व भारत के सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा चक्षु अस्पताल होगा।

2 27 scaled 22Scope News

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशिष्ट अस्पताल के बचे हुये कार्यों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आंख से संबंधित रोगों का विशिष्ट तरीके से इलाज होगा, जिससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। राज्यवासियों को इस अस्पताल के रूप में आंख के रोगों के बेहतर इलाज के लिये एक और विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ बिन्दे प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ मनीष मंडल सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण तथा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के वरीय चिकित्सकगण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Gujarat के द्वारिका मंदिर की तरह गया में विराजमान हैं कृष्णलला, 350 वर्ष…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

IGIMS IGIMS IGIMS

IGIMS

Saffrn

Trending News

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img