Train से गिर कर महिला की मौत, दवा लेने जा रही थी पटना

भोजपुर: दानापुर मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मृतिका की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी चंद्र मोहन शर्मा की पत्नी कुसम देवी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतिका के भतीजा चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने बेटा के साथ पीरो से दवा लेने के लिए पटना जा रही थी। आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी तभी ट्रेन खुल गई। इसके बाद वह ट्रेन में चढ़ने लगी और असंतुलित हो कर गिर गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना परिजनों को उनके बेटे ने दी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद रेल थाना मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-  Bettiah के चित्रगुप्त मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए योजना स्वीकृत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Train Train

Train

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...