हजारीबाग पहुंचने पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद

हजारीबाग. कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार हजारीबाग पहुंचे एवं हजारीबाग में कांग्रेसियों ने उनका भारत माता चौक पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह खुद मौजूद रहे और उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश अध्यक्ष का हजारीबाग में स्वागत किया।

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हजारीबाग

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता भी हजारीबाग पहुंचे। हजारीबाग पहुंचने पर केशव महतो कमलेश कांग्रेसियों के द्वारा किए गए स्वागत से काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि हजारीबाग वह पहली बार अध्यक्ष बनने के बाद पहुंचे हैं तथा यह कार्यकर्ताओं की खुशी है कि उनका स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज आगामी विधानसभा चुनाव से रिलेटेड चर्चाएं होंगी और लोगों से मिलना जुलना होगा। वही बन्ना गुप्ता ने भी कहा कि निश्चित तौर पर अध्यक्ष बनने के बाद संगठन की मजबूती को लेकर आज हजारीबाग दौरा हुआ है। कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव है तो निश्चित तौर पर आज उसी की चर्चा होगी।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर अध्यक्ष महोदय पहली बार हजारीबाग आ रहे हैं तो आज उनके स्वागत में हम लोग यहां खड़े हैं। वहीं विधानसभा चुनाव की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी को तय करना है। बता दें कि मुन्ना सिंह कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर भी देखे जा रहे हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...