Advertisment

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत या शक्ति प्रदर्शन ?

रांची : राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद का लगातार स्वागत का दौर जारी है आज भी प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था लेकिन सवाल यह है कि यह स्वागत है या शक्ति प्रदर्शन।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से लौटने पर हवाई अड्डा से लेकर पार्टी कार्यालय तक लगातार स्वागत का सिलसिला जारी रहा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय भी प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह में दिखे, साथ मे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी दिखे लेकिन इस समारोह से दूर दिखे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं, मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री आलमगीर आलम ।

इसी डैमेज को कंट्रोल करने के लिए पदभार के बहाने आज मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रदेश कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां बन्ना गुप्ता ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया, बन्ना गुप्ता अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ प्रदेश कार्यालय पहुँचे ओर उनके समर्थक बन्ना गुप्ता के जयकारे लगाते रहे।

पद से हटते ही मंत्री रामेश्वर उरांव के सुर भी बदले, उन्होंने कहा जनहित के मुद्दे को लेकर सरकार से भी लोहा लेने हो हैं तैयार, साथ ही कहा मुझे इस पद से हटाने का नही है कोई मलाल, पार्टी अलग अलग समय मे अलग अलग व्यक्ति को अलग अलग जिम्मेदारी देती है, कोंग्रेस सबसे पृरानी पार्टी है,पार्टी की अपनी पॉलिसी है लेकिन पार्टी के भीतर सभी को खुलकर अपनी बात रखने की है आजादी।

वहीं पदभार सम्भालने के बाद राजेश ठाकुर ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा, सभी को साथ लेकर चलूंगा, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का खयाल रखना मेरी जिम्मेवारी है  रामेश्वर उरांव मेरे अभिभावक समान हैं, जो भी निर्णय लूंगा उसमें इनसे विचार विमर्श जरूर करूंगा, जल्द से जल्द 20 सूत्री का निर्णय लिया जाएगा, रोजगार के विषय पर राजेश ठाकुर ने कहा पहले हमारी सरकार ने लोगों की जिंदगी बचाई अब जल्द रोजगार की बौछार करेगी ।

मंत्री बन्ना गुप्ता आज पार्टी कार्यालय में काफी उत्साहित दिखे क्योंकि काफी संख्या में उनके समर्थक आज पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और उनके नाम के जयकारे भी लग रहे थे इस जयकारे में रामेश्वर उरांव का नाम गायब कर दिया गया, लेकिन मीडिया से बातचीत में बन्ना गुप्ता ने राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी इनकी अध्यक्षता में नई ऊंचाई पर पहुंचेगी और पार्टी के बड़े नेताओं का हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी मिलेगा जिससे हमारी पार्टी आने वाले दिनों में सशक्त पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी।

हालांकि कोंग्रेस में गुटबाजी पुरानी बात है लेकिन प्रदेश की कमान नई टीम के हाथ में जाने के बाद सभी अपना समीकरण साधने में जुटे हैं।

रिपोर्ट : मदन सिंह

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...