Madhepura के विकास के लिए सर्वदलीय संगठन का निर्माण, आए सभी दलों के नेता एक मंच पर

मधेपुरा: मधेपुरा में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मधेपुरा के आम नागरिकों और सभी दलों के नेताओं की एक बैठक की गई। बैठक मधेपुरा के शिवनंदन प्रसाद मंडल विधि महाविद्यालय में की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बुद्धिजीवी, छात्र समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने अपनी राजनीतिक पहचान के इतर मधेपुरा के विकास के लिए एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए एक संगठन बनाने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान ही सर्वसम्मति से संगठन का नाम नागरिक मंच रखा गया। बैठक में सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार विमल, राजद के वरीय नेता विजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ सत्यजीत, राजद के प्रदेश महासचिव राजेश रजनीश, जदयू के वरीय नेता नरेश पासवान, सीपीआईएम के नेता गणेश मानव, सीपीआईएमएल के रामचंद्र दास समेत अन्य मौजूद थे जिन्हे नागरिक मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान नागरिक मंच का अध्यक्ष सर्वसम्मति से सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, महासचिव पूर्व मुखिया अनिल अनल और अरविंद यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही विद्याधर मुखिया, अमेश यादव, पंकज यादव, राहुल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि निशांत यादव, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार, रमेश शर्मा को सचिव मोनीनित किया गया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नागरिक मंच के बैनर तले मधेपुरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर आगामी 31 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Illegal Weapons के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, डील करने पहुंचे थे…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhepura Madhepura Madhepura

Madhepura

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...