Waqf के विरोध में गिरे कई नेता, मधेपुरा में राजद और सीपीआई नेता समेत कई चोटिल…

मधेपुरा: वक्फ कानून का विरोध अभी भी पूरे देश में जारी है। इसी कड़ी में मधेपुरा में वक्फ कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच भरभरा कर गिर गया जिसमें बिहार के पूर्व मंत्री समेत कई नेता चोटिल हो गये। दरअसल मधेपुरा में शनिवार को वक्फ कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन और मार्च का आयोजन किया गया था। मार्च में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर, सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर समेत कई अन्य नेता शामिल हुए। सबसे पहले मधेपुरा शहर में करीब 5 किलोमीटर का मार्च निकाला गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। Waqf  Waqf  Waqf  Waqf 

यह भी पढ़ें – Madhepura: पुजारी ही कर रहे धार्मिक भावनाओं को आहत, सिंहेश्वर मंदिर न्यास कार्यालय में…

इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार वक्फ कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। मार्च के बाद मधेपुरा के कला भवन परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई नेता मंच पर मौजूद थे। प्रो चंद्रशेखर के संबोधित करने के बाद जब सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर धरना को संबोधित कर रहे थे तभी मंच भरभरा कर गिर गया। हादसे में राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर और सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर समेत कई नेता चोटिल हो गये। घटना के बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहां सभी का इलाज किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बोधगया में JDU करेगी दो दिवसीय…, पटना में बैठक के बाद नेता ने कहा ‘नीतीश जो कहते हैं वह…’

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...