Fair देखने निकला था युवक बोरा में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक युवक का शव स्कूल के समीप बोरा में बंद शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मामला पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ निमोईया गांव में स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप की है। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि मृतक गांव में ही मेला देखने गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह में लोगों ने उसका शव बोरा में बंद देखा। उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे जिससे प्रतीत होता है कि चाकू से गोद कर उसकी हत्या की गई है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ासहन के निमोईया में एक बोरा में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Modi Ji देख लेना हम आपको मजबूर करेंगे ही करेंगे, तेजस्वी ने X पोस्ट कर…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Fair Fair

Fair

Highlights

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...