युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के तारडीह पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर नहर में रविवार की सुबह 40 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर, वैदाचक, तारडीह, फरीदपुर, रामचंद्रपुर और भदरिया आदी गांवों से ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई।

सुबह कुछ युवक दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे – ग्रामीण

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह कुछ युवक दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे तभी कुछ युवक की नजर नहर की ओर गया। उन्होंने देखा कि नहर में पल्सर कंपनी की लाल कलर की बाइक पड़ी है। बाइक के नीचे पानी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अमरपुर थाने में दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय चौकीदार की मदद से शव व बाइक को नहर की पानी से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका।

Banka Maut 1 22Scope News

‘युवक शनिवार की देर रात्रि फतेहपुर की ओर से बाइक लेकर आ रहा होगा’

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शायद युवक शनिवार की देर रात्रि फतेहपुर की ओर से बाइक लेकर आ रहा होगा। घने कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया होगा। चेहरे पर चोट के निशान पाया गया। मृतक पैर में हवाई चप्पल पहना हुआ था। पुलिस के द्वारा शव की तलाशी लेने पर मृतक के शर्ट की जेब से 270 रुपया बरामद हुआ। बाइक की नंबर जांच करने पर बाइक झारखंड राज्य के बसंतराय शहर का पाया गया।

Banka Maut 2 22Scope News

पुलिस ने शव को अमरपुर थाना पर लेकर आ गई

मौके पर पुलिस ने शव को अमरपुर थाना पर लेकर आ गई। करीब चार घंटे के बाद सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने पर शव की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोगलानीचक गांव निवासी भग्गो तांती का 40 वर्षीय पुत्र गुणसागर तांती के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होते ही मृतक का पिता भग्गो तांती, मां उषा देवी और मृतक की पत्नी अष्टमी देवी समेत अन्य परिजन रोते बिलखते थाना पर पहुंच गए। थाना परिसर में मौजूद मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की रात्रि उनका पुत्र अमरपुर के डुमरामा अपने नाना कंपनी शर्मा के घर जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकल गए।

मृतक के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी – थानाध्यक्ष

रविवार को सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर नहर में उनके पुत्र का शव मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की बयान को कलमवद्ध करते हुए शव का पंचनामा कर पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, QRT के तीन जवान घायल…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...