मुखिया पति सह शिक्षक को अपराधियों ने चाय पीते वक्त मारी गोली, हालत गंभीर 

नौबतपुर : पटना जिले के पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चाय पी रहे मध्य विद्यालय के शिक्षक सह मुखिया पति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दी। इसके साथ ही हथियार लहराते हुए फरार हो गया। अचानक बाजार में हुई गोलीबारी घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए घायल मुखिया पति को उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पालीगंज के डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल मुखिया की पहचान सिगोड़ी पंचायत के मुखिया पति शहजाद आलम के रूप में किया गया है। घटना पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थानाक्षेत्र के सिगोड़ी मुख्य बाजार का है। बताया जाता है कि सिगोड़ी पंचायत के सवेरा खातून पहली बार मुखिया बनी है। मुखिया पति शहजाद आलम पालीगंज अनुमंडल के सेहरा गांव में मध्य विद्यालय में शिक्षक रूप में तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को भी घर से अकेले चाय पीने बाजार पहुंचे थे। चाय पीने के दौरान ही एक बाइक सवारी अपराधी मौके पर पहुंचा और उन्हें गर्दन के पास गोली मार दी। लोग उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी देखें :

 

घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी ने कहा कि मुखिया पति सह शिक्षक को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल सभी मामलों पर जांच किया जा रहा है। घटना के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्यों गोली मारी गई है।उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 को रौंदा, लोगों ने किया सड़क जाम

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...