अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 को रौंदा, लोगों ने किया सड़क जाम

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के बांदीपुर गांव के पास नौबतपुर एनएच-139 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दानापुर के दियरा के गंगहारा निवासी नीतीश कुमार और तरेत पाली निवासी पप्पू सिंह केरूप में हुई है। इधर, मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा। घटना से गुस्सा आए लोगों ने मृतकों के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे साथ ही फरार वाहन की बरामदगी और चालक गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी मौके पहुंचे जहां लोगों को समझने में पुलिस की टीम लगी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से मंहगूपुर से नौबतपुर की ओर जा रहे थे। तभी बांदीपुर के पास से नौबतपुर की ओर जा रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया। जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अपहृत चालक हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटी हुई कार भी बरामद

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...