रांची में तीसरे दिन भी जारी रहेगा ऑटो और ई-रिक्शा हड़ताल

रांची: में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल आज भी जारी रहेंगी, जिससे शहरवासियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल के कारण ट्रैफिक विभाग द्वारा लागू किए गए नए नियम हैं, जिसके तहत 20 किमी की परिधि को बदलकर शहर को चार जोन में बांट कर 17 रूट पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन करने का आदेश दिया गया है।

दूसरे दिन भी वार्ता असफल रही, जब ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ट्रैफिक एसपी से मिला। ट्रैफिक एसपी ने प्रतिनिधियों को स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल ऑटो और ई-रिक्शा को केवल निर्धारित 17 रूट पर ही परिचालन की अनुमति होगी। इसके अलावा, बिना परमिट के कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चल सकेगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य इस निर्णय से असंतुष्ट थे और वे हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लेकर ट्रैफिक एसपी के चैंबर से बाहर निकल आए। हड़ताल के कारण, स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी और रैपिडो सेवा की कीमतें सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी हो गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने को कहा गया है ताकि जनता को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

हमसे जुड़ें

194,000फैंसलाइक करें
27,500फॉलोवरफॉलो करें
628फॉलोवरफॉलो करें
712,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- विज्ञापन -spot_img
Saffrn
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...