ऑटो और टोटो रिक्शा के बीच रूट निर्धारण को लेकर गतिरोध जारी, दी आंदोलन की चेतावनी

कोडरमाः जिले में ऑटो और टोटो रिक्शा के बीच रूट निर्धारण को लेकर गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऑटो के निर्धारित रूट पर टोटो रिक्शा के परिचालन पर ऑटो चालकों ने विरोध जताया है. साथ ही बैठक कर 10 दिनों के अंदर निर्धारित रूट पर टोटो रिक्शा का परिचालन सुनिश्चित करवाने को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी. ऑटो चालकों ने कहा कि ऑटो के रूट पर टोटो रिक्शा का परिचालन होने से अक्सर विवाद हो रहा है. इस विवाद का जिम्मेदार प्रशासन है.

इसके पहले भी टोटो चालकों के लिए झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से लेकर महाराणा प्रताप तक टोटो चालकों के लिए रूट निर्धारित किया गया था. अब टोटो रिक्शा चालक सवारियों को लंबी दूरी तक लेकर जाते है. वहीं  झुमरी तिलैया में टोटो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जिस वजह से ऑटो चालकों को निर्धारित रूट में सवारी कम हो रही है. जिससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है.

इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया गया था. लंबी दूरी पर भी टोटो चलने से ऑटो चालक परेशान है और आंदोलन की चेतावनी दी है. आज बैठक से पहले महतो अहरा चौक के पास एनएच 31 को भी थोड़ी देर जाम किया. ऑटो चालकों ने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 10 दिन के बाद सभी ऑटो वाले हड़ताल पर चले जाएंगे.

रिपोर्टः अमित कुमार

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...