पटना : राजधानी पटना की सड़कों पर आज यानी नौ सितंबर को ऑटो या ई-रिक्शा को लेकर परेशानी हो सकती है। ऑटो रिक्शा संघ और ई-रिक्शा ने एक साथ ऐलान किया है कि आज वे एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। ऑटो एवं ई-रिक्शा को जोन में बांट कर संख्या के हिसाब से कलर कोड एवं यूनिक कोड के माध्यम से परिचालन का फैसला हड़ताल का मुख्य कारण बताया जा रहा है. ऐसे में आज पूरी तरह पटना शहर में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।
पटना ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू राय और ई-रिक्शा चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं रवि रंजन सोनी ने हड़ताल का समर्थन किया है। एक चालक ने कहा कि कि परमिट रूट के अलावा जबतक गैस या तेल लेने के लिए छूट नहीं मिलेगी। इमरजेंसी में या अपने परिवार के साथ किसी भी रूट में जाने की छूट नहीं मिलेगी तब तक विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि हड़ताल एक दिन के लिए ही है लेकिन आगे भी इसका विरोध जारी रहेगा। सोमवार की रात्रि 12 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन ठप रहेगा।
यह भी देखें :
चालक संघ की मुख्य मांगें
1. कलर कोडिंग के फैसले को वापस लिया जाए।
2. शहरी क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाया जाए।
3. पटना शहरी क्षेत्र का परमिट दिया जाए।
4. टाटा पार्क को ऑटो स्टैंड के तौर पर विकसित किया जाए।
5. ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स के साथ स्टैंड बनना चाहिए।
6. सस्ते और आसान तरीके से लाइसेंस बनाने की व्यवस्था हो।
यह भी पढ़े : जल जीवन मिशन का हाल, बिहार पानी की क्वालिटी जांचने में पिछड़ा
Highlights


















