बारिश में लबालब हुआ अनुमंडल अस्पताल मोहनिया, पानी के बीच डॉक्टर कर रहे इलाज

कैमुर: मोहनिया में एक घंटे हुई बारिश ने तांडव मचा दिया है। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में घुटने भर बारिश का पानी चला गया है। यह पानी ऑपरेशन थिएटर,ऑक्सीजन रूम, चिकित्सक रूम तक पहुंच चुका है। इसी बारिश के पानी के बीच में चिकित्सा कर्मियों को काम करना पड़ रहा है। यहां तक की स्टोर रूम में रखा सामान भी भीग गया। अस्पताल परिसर में गंदे पानी के बीच मेंढक भी तैरते नजर आए।


पानी के बीच मरीजों का इलाज
अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की जब भी बारिश होता है। घुटने भर पानी अस्पताल परिसर के अंदर प्रवेश कर जाता है। लोगों को काफी परेशानी होता है। कोई भी मरीज अगर आता है तो उसी गंदे पानी के बीच से होकर इलाज करना पड़ता है। वहीं चिकित्सक बताते हैं की हमने अस्पताल परिसर के अंदर पहली बार इतना पानी देखा है। जब भी बारिश होता है तो पानी बाहर ही लगता है और निकल ही जाता है। लेकिन आज अस्पताल परिसर के सभी वार्डों में पानी घुस चुका है।

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...