Advertisment

Monsoon की पहली बारिश और खुल गई पोल, नवादा सदर अस्पताल में भरा पानी

नवादा: मानसून की पहली बरसात ने ही सरकारी व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया है। नवादा सदर अस्पताल पहली बारिश के बाद ही परिसर में जल जमाव हो गया जिसकी वजह से दवा काउंटर, एक्सरे रूम एवं कई वार्ड पानी में डूब गए। परिसर में जल जमाव से मरीज एवं उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव के कारण अस्पताल कर्मी मरीज को स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं, जिसके बाद परिजन अपने मरीज को को कंधे पर उठा कर इधर से उधर इलाज के लिए भटक रहे हैं।

बताया जाता है कि सोमवार की देर रात से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से परसर में स्थित दवा काउंटर, एक्सरे रूम और ओपीडी में पानी भर गया है। अस्पताल परिसर में जल जमाव से मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ओपीडी में पानी भरने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में मरीजों के इलाज की व्यवस्था की लेकिन दवा काउंटर और मुख्य परिसर में जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Monsoon Monsoon Monsoon

Monsoon

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...