Highlights
Saraikela : सरायकेला में दिनदहाड़े एक डॉक्टर की अपहरण करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला राजनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Saraikela : अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर किया अगवा
मृत डॉक्टर का नाम डॉ बी मंडल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ बी मंडल अपने घर सिजूलता आ रहे थे इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और एक वाहन में ठूसकर उसे ले गए। इसी दौरान डॉक्टर को लेकर भागने के दौरान ही अपराधियों ने डॉक्टर की हत्या वाहन में ही कर दी।
ये भी पढ़ें- Breaking : Jamshedpur से तेंदुए का खाल बेचने वाले गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार…
इसके बाद उसके शव को कवाली थाना क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल पुलिस हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है। दो थानों की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।