Jharkhand Weather Alert: 1 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में ज्यादा असर

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून का असर दिख रहा है। 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।


Jharkhand Weather Alert रांची: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। इसके साथ ही मॉनसून भी सक्रिय हो गया है। इसका असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में 1 सितंबर तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को बारिश के दौरान लातेहार जिले के लटमटिया में वज्रपात की चपेट में आने से दिनेश भुईया और मुकेश भुईया की मौत हो गयी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather Alert:29 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 अगस्त को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। रांची समेत अन्य जिलों में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

30 अगस्त को भी रांची समेत खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।


Key Highlights

  1. झारखंड में 1 सितंबर तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी।

  2. 29 अगस्त को आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

  3. 30 अगस्त को रांची समेत 14 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना।

  4. लातेहार में वज्रपात से दो लोगों की मौत।

  5. रांची में शुक्रवार को नौ मिमी और हजारीबाग में 14 मिमी बारिश दर्ज की गयी।


Jharkhand Weather Alert:31 अगस्त और 1 सितंबर को भी तेज बारिश की संभावना

31 अगस्त को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहने के साथ एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

1 सितंबर को रांची समेत खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

Jharkhand Weather Alert:रांची में 9 और हजारीबाग में 14 मिमी बारिश

शुक्रवार को रांची में नौ मिमी बारिश दर्ज की गयी। हजारीबाग में 14 मिमी, खूंटी में आठ मिमी और सिमडेगा में चार मिमी बारिश हुई। राज्य में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। हालांकि, रांची में अब तक सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...