Breaking : बीजेपी में शामिल होते ही चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान-संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे और…

Breaking

Ranchi : बीजेपी में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि मैने 18 अगस्त  को ही अपने दिल का दर्द बता दिया था। पोस्ट के बाद सोचा कि संयास ले लूं। उस पार्टी में कभी नहीं रहेंगे जहां संगठन मूल का कुछ नहीं रह गया है। आज दिल्ली तक जो मेरा सफर रहा मैने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पीछे जासूस लगाया जाएगा। जो आदमी कई आंदोलन किया है उस व्यक्ति के पीछे जासूसी करने के लिए भेजा है। मेरे पीछे जासूस भेजा गया यह जांच का विषय है और उसके बाद हम ज्यादा मजबूत हो गए।

Breaking : बीजेपी में शामिल होते ही चंपाई सोरेन ने खोला मोर्चा-संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे और...
Breaking : बीजेपी में शामिल होते ही चंपाई सोरेन ने खोला मोर्चा-संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे और…

Breaking :  मैने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पीछे जासूस लगाया जाएगा

उस दिन ही मैने बीजेपी ज्वाइन करने का सोचा। दो राष्ट्रीय पार्टी है भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लेकिन सबसे ज्यादा किसी ने काम किया तो वह है भारतीय जनता पार्टी। झारखंड आंदोलन के समय सबसे ज्यादा गोलीकांड कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस ने आदिवासियों पर गोली चलाया है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण संथाल में एक-एक गांव मिटता जा रहा है

यदि संथाल, कोल्हान और झारखंड को बचाना है तो बीजेपी में जाकर बचाया जा सकता है। पीएम मोदी और अमित शाह के ऊपर मेरे विश्वास ने बीजेपी ज्वाइन कराया है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कई गांवो का सफाया कर दिया है। संथाल में एक-एक गांव मिटता जा रहा है। तीर के नोक पर संथाल परगना बना है आज वह संथाल बांग्लादेशियों के हाथ में है।

हमारे पूर्वजों ने जो संथाल बनाया था वह संथाल परगना अब नहीं रहा। हम उस खून का बूंद है जिसने कभी हार मानना नहीं सीखा। बीजेपी में शामिल हुए हैं संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोक कर दिखाएंगे। मैंने हमेशा से संघर्ष भरी जिंदगी जी है। मैं किसी के आगे नहीं झुकेगा। मैं किसी भी कीमत पर आदिवासियों पर अत्याचार सहन नहीं करुंगा।

 

Sarath Driving License Camp: सारठ में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप बना हंगामे...

Sarath Driving License Camp: झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के लिए आयोजित ब्लॉक-स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को सारठ...

Koderma Education Crisis: 2 शिक्षक संभाल रहे 8 क्लास, स्कूल की...

Koderma Education Crisis: जिले के डोमचांच ब्लॉक की पुरनाडीह पंचायत में स्थित नवादा गाँव के 'गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल' में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बुनियादी...

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस रोमांचक, मेसी सबसे...

FIFA World Cup 2026 रांची: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के लिए 48 टीमों के बीच जो संघर्ष शुरू हुआ था वो अब...