कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सीएम चंपाई को फरमान! बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

रांची. खबर झारखंड की सियासत से है। कल्पना सोरेन को झारखंड की मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम चंपाई सोरेन को फरमान जारी किया है! यह दावा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने किया है। साथ ही उन्होंने सरकारी और पार्टी के कार्यक्रम में सीएम चंपाई सोरेन के शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाया है।

कल्पना सोरेन को लेकर बड़ा दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, ‘पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपइ सोरेन जी किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने उन्हें कल्पना सोरेन जी के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फ़रमान जारी किया है। सीता सोरेन जी, लोबिन जी व चमरा लिंडा जी ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे?’

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उस दौरान झारखंड के सीएम पद की रेस में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थी। हालांकि इस रेस में वे चंपाई सोरेन से हार गयी थी। और अंततः झारखंड के नये सीएम के लिए चंपाई सोरेन के नाम पर मुहर लगी थी।

वास्तु विहार एड 15 22Scope News

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...