Sadar Hospital के साफ सफाई का जिम्मा अब होगी जीविका के पास, डीएम ने कहा…

जहानाबाद: बिहार की सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके लिए अस्पतालों में साफ सफाई की व्यवस्था पर भी खासा जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर जहानाबाद के सदर अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई का जिम्मा जीविका कर्मियों को दिया गया है। सदर अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अलंकृत पांडेय ने कहा कि सदर अस्पताल की साफ सफाई अच्छे ढंग से की जाएगी।

अस्पताल के कपड़ों की सफाई अब जीविका के लांड्री में की जाएगी। अभी सदर अस्पताल की साफ सफाई के लिए चालीस जीविका कर्मियों को चयनित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी सदर अस्पताल के कैंटीन का जिम्मा जीविका को ही दिया गया जो सुचारु रूप से चल रहा है और मरीज तथा उनके परिजनों को बेहतर खाद्य सामग्री उपलब्ध होता है।

यह भी पढ़ें-          Electric Shock लगने से महिला की मौत, लोगों ने बिजली विभाग पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Sadar Hospital Sadar Hospital

Sadar Hospital

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...