जहानाबाद में 3,431 जीविका दीदी के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये, महिलाओं में खुशी की लहर

जहानाबाद में 3,431 जीविका दीदी के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये, महिलाओं में खुशी की लहर

जहानाबाद : बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के तहत जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में बड़ी संख्या में सहायता राशि भेजी जा रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले की हजारों महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ मिला है, जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

अब तक कुल 4.41 करोड़ रूपये हुये खातों में ट्रांसफर

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 4.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जीविका दीदी के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जहानाबाद जिले की 3,431 जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई। यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।

महिलाओं ने कहा आर्थिक सहयोग स्वरोजगार और आजीविका के लिये महत्वपूर्ण

राशि मिलते ही विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने बताया कि यह आर्थिक सहयोग उनके छोटे-छोटे घरेलू व्यवसायों, स्वरोजगार और आजीविका के साधनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि जहानाबाद जिले में अब तक 1,71,000 से अधिक महिलाओं को जीविका समूहों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल चुका है। लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई पहलें भी चलाई जा रही हैं।

“राशि का सदुपयोग कर रोजगार बढ़ाएं”— बोले जिलाधिकारी

जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि सरकार चाहती है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकें। उन्होंने सभी लाभार्थी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा—
“इस राशि का उपयोग अपने छोटे स्वरोजगार को बड़ा बनाने में करें। सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ें और उनका पूरा लाभ उठाएं। आप सभी महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों, यही सरकार का लक्ष्य है।”

आर्थिक सहयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला स्वाबलंबन को मजबूती देगा

जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण बिहार सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से जीविका समूहों का विस्तार और वित्तीय सहायता का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। उनके अनुसार, इस प्रकार का आर्थिक सहयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

आत्मनिर्भरता के साथ ही परिवार की आमदनी बढ़ा रही महिलायें

सरकार की इस पहल से जिले की हजारों महिलाएं अब न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से परिवार की आमदनी में भी योगदान दे रही हैं। आने वाले समय में इस योजना से कई नए रोजगार अवसर भी उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े :  लालू-राबड़ी के शासनकाल पर नीतीश ने कहा- ‘पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी…’

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...