Bettiah के कालीधाम मंदिर सामूहिक विवाह भवन का होगा जीर्णोद्धार

पश्चिम चंपारण: बेतिया के वार्ड संख्या में तीन में स्थित कालीधाम मंदिर में स्थित सामूहिक विवाह भवन का अब जीर्णोद्धार किया जायेगा। विवाह भवन के जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति नगर निगम ने दे दी है। मामले में बात करते हुए बेतिया के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में स्थित कालीधाम मंदिर परिसर में स्थित सामूहिक विवाह भवन का जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति दी गई है। करीब 14.96 लाख रूपये की राशि से सामूहिक विवाह भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के सभी ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा, सुरक्षा और संवर्धन मेरी उच्च प्राथमिकताओं में शुरू से ही शामिल है। कालीबाग मंदिर परिसर में स्थित वर्षों से जर्जर विवाह भवन का बॉउंड्री में गेट, चबूतरा, सीढ़ी, दीवार इत्यादि का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जारी कार्यादेश के अनुसार इस ऐतिहासिक विवाह भवन के दीवार का प्लास्टर हटा कर नया प्लास्टर किया जायेगा।

विवाह भवन के टपकते हुए छत का पीसीसी ढलाई किया जायेगा। इसके अलावें 13/7 आकार की नई सिढ़ी का ग्रेनाइट पत्थर लगा कर नवनिर्माण होगा। वही 205 फीट लंबा बाउंड्री का हाइट बढ़ाते हुए ग्रिल लगाना, पूरे विवाह भवन के पुराने और खराब प्लास्टर पर वॉल पुट्टी, पूरे विवाह भवन का जीर्णोद्धार के साथ हॉल के सामने सुरक्षा के लिए ग्रिल और सुंदर गेट का नव निर्माण शामिल है।

5 बाई साढ़े 6 फीट और 4 बाई साढ़े 6 फीट आकार का दो दरवाजा, स्टेज और विवाह भवन के संपूर्ण फ्लोर, सिढ़ी, चबूतरा आदि पर टाइल्स लगाना शामिल है। इसके साथ ही पेयजल की सुलभ आपूर्ति के लिए प्याऊ में टाइल्स, 7 फीट हाइट में 5 बाई 5 फीट वाले अल्युमिनियम की तीन खिड़की का निर्माण की योजना को भी स्वीकृति दी गई है। पूरी बिल्डिंग और बाउंड्री के साथ ग्रिल गेट इत्यादि प्लास्टिक पेंटिंग की भी योजना को मंजूरी दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bettiah पहुंचे BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कहा…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah Bettiah

Bettiah

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...