लक्ष्मीपुर के गुरिया में विवाह भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, बोले- सरकार की प्राथमिकता विकास व जनकल्याण 

लक्ष्मीपुर के गुरिया में विवाह भवन का विधायक ने किया उद्घाटन,बोले सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याण 

जमुई : लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत गुरिया गांव में शनिवार को विधायक कोष से निर्मित विवाह भवन का उद्घाटन किया गया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

उद्घाटन समारोह में विधायक रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से लक्ष्मीपुर क्षेत्र में हुए प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया। रावत ने बताया कि लक्ष्मीपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित प्लस-2 कन्या उच्च विद्यालय का नया भवन तैयार किया गया है। विद्यालय पिछले 25 वर्षों से किराये और अस्थायी भवन में संचालित हो रहा था। भूमि उपलब्ध होने में विलंब के कारण निर्माण कार्य अटका रहा, लेकिन अब एक करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण पूरा हुआ है।

विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए सरकार गंभीर है। इसी क्रम में लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में भी आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

डिग्री कॉलेज की स्थापना पर भी काम जारी है

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों से जमीन की उपलब्धता को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, भवन निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा।

सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याण 

विधायक ने कहा कि नीतीश सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याण है। विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जीविका समूहों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

ये भी पढ़े : BJP MP Basuri Swaraj ने विष्णुपद में किया पिंडदान, युवा शंखनाद कार्यक्रम में Jamui MLA Shreyasi Singh संग होंगी शामिल 

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...