Bettiah पहुंचे BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कहा…

पश्चिम चंपारण: बिहार सरकार में मंत्री और बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बेतिया पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जम कर स्वागत किया। बिहार की मंत्री रेणु देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे और जेसीबी से फूल का वर्षा कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है। हमारे सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और एक बार फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 2 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री मोदी को सदस्य बना कर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने चिराग पासवान को लेकर कहा कि चिराग पासवान प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान हैं और एनडीए का एक सच्चा साथी भी हैं। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद का विचार लेकर चलती है वहीं विपक्षी लोग देशद्रोही विचार लेकर चलते हैं जिसे जनता सबक सिखाएगीl

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Toll Plaza पर कर्मियों के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, राजद नेता पर लगा ये आरोप…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bettiah Bettiah Bettiah

Bettiah

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...