50 Thousand का इनामी कुख्यात गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में यूपी के कुख्यात ईरानी गैंग के 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक रेसर बाइक भी जब्त किया है। यह कार्रवाई मांझा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कोईनी के समीप एनएच 27 पर किया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम यासीन उर्फ सुलतान है।

यह यूपी के फरुखाबाद जिले के रहने वाला है। बताया जाता है कि मांझा पुलिस के द्वारा कोईनी गांव के समीप एनएच 27 पर सभी गाड़ियों की सघन तलाशी की जा रही थी, उसी दौरान यह बदमाश पुलिस को देखकर रेसर बाइक से भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने इस बदमाश को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से हथियार के साथ चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि यूपी के कुख्यात ईरानी गैंग के 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह अपराधी कोई बड़ी घटना देने के फिराक में था। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Toll Plaza पर कर्मियों के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, राजद नेता पर लगा ये आरोप…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

50 Thousand 50 Thousand

50 Thousand

Saffrn

Trending News

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img