2 Lakh रूपये का इनामी कुख्यात हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

सिवान: सिवान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल किया है। पुलिस ने दो लाख रूपये का इनामी कुख्यात बदमाश गोलू सिंह उर्फ़ अंशु सिंह को हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सिवान डीआईयू और बिहार एसटीएफ की टीम ने नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कुख्यात के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 50 पुड़िया स्मैक और आधा किलो चरस समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

सिवान सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस कुख्यात को लंबे अरसे से तलाश रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। गुरुवार को बिहार एसटीएफ ने दो लाख रूपये के इनामी कुख्यात गोलू सिंह को नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर सिवान लाया। गिरफ्तार कुख्यात पर कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी सिवान के तरवारा थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का रहने वाला है और उसके ऊपर जिला भर में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। कुख्यात के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, आधा किलो चरस भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- Minister Neeraj Bablu ने नीट मामले में राजद पर किया हमला, कहा…

https://youtube.com/22scope

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

2 Lakh 2 Lakh 2 Lakh

2 Lakh

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...