अपने ही भाईयों पर गोलियां बरसाने वाला हत्यारा गिरफ्तार, 2 खोखा भी बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीरखी मुहल्ले में अपने ही दो भाईयों पर गोलियां बरसाने वाले सनकी भाई राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल के पास से दो खोखा भी बरामद किया है। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार अबतक बरामद नहीं हुआ है।

वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि मधेपुरा के सदर थाना स्थित भिरखी वार्ड-25 निवासी कांग्रेस नेता बालेश्वर भगत के चार बेटों में तीसरे बेटे राहुल कुमार ने पहले तो अपने बड़े भाई रमण कुमार को सुखासन रोड स्थित उनके बालू डिपो में घुसकर गोली मारी, जिसके बाद तुनियाही रोड, वार्ड 25 स्थित अपने आवास पर अपने भाई आनंद कुमार उर्फ सिन्कु कुमार पर गोलियां बरसा दी। जख्मी सिन्कु की जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा में ईलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि जख्मी रमण कुमार का पटना के रुबन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

यह भी देखें :

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर शूटर राहुल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से दो खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार राहुल कुमार ने गोलीकांड में अपनी संलिपत्ता स्वीकार की है। एएसपी ने बताया कि बालेश्वर भगत के बेटों में आपसी तकरार चल रही थी। पूछताछ के क्रम में राहुल ने बताया कि ये लोग उनके साथ मारपीट किया करते थे।

यह भी पढ़े : अपने ही भाई ने 2 बड़े भाई को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...