Forbesganj में निकाला गया महावीरी झंडा का शोभायात्रा

अररिया: अररिया के फारबिसगंज में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे बाजे के साथ महावीरी झंडा का शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरवाड़ी के महंथ पंडित कौशल कृष्ण दूबे ने की। शोभायात्रा में फारबिसगंज शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के करीब चार दर्जन अखाड़ों के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान डीजे और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।

विभिन्न अखाड़ों के द्वारा प्रस्तुत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में आए भक्तों ने लाठी, फरसा, भाला के द्वारा जगह जगह पर आकर्षक करतब भी दिखाए। शहर में कई किलोमीटर तक चलने वाले इस शोभायात्रा की सेवा के लिए लगभग 1 दर्जन जगहों पर विभिन्न संगठनो के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। वहीं इसे शांतिपूर्ण माहौल में सफल बनाने के लिए फारबिसगंज के अलावे जिले के विभिन्न थानों से पर्याप्त पुलिस बल को चप्पे चप्पे पर तैनात किए गए थे।

जबकि पूर्णिया, कटिहार से भी पुलिस बल इसे सफल करने के लिए बुलाए गए थे। शहर के हर मार्गो पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती थी। महावीरी झंडा शोभायात्रा में मुख्य रुप से सांसद प्रदीप सिंह, फारबिसगंज विधायक विद्यासगार केशरी, पंडित अजय झा, मुख्य पार्षद बीना देवी, उप मुख्य पार्षद नुतन भारती, प्रसिद्ध उद्योगपति मूलचंद गोलछा, क्रांति कुंवर, बुलबुल यादव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-   VHP के स्थापना का उद्देश्य धर्म और संस्कृति की आवश्यकता पर बल देना रहा है- डॉ आर एन सिंह

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Forbesganj Forbesganj Forbesganj

Forbesganj

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...