Forbesganj में निकाली गई निशान शोभायात्रा

अररिया: अररिया के फारबिसगंज में श्री सिद्धसागर भवन में श्रीश्याम परिवार एवं श्री श्याम महिला परिवार ने आयोजित अपने 10वें वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने शनिवार को शहर में भव्य विशाल निशान शोभायात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं, पुरुष व बच्चे अपने-अपने निशान ध्वज के साथ शामिल हो निशान यात्रा में शामिल हुए।

स्थानीय कोठीहाट रोड स्थित सिद्ध सागर भवन से गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य निशान यात्रा शहर के दीनदयाल चौक, एसके रोड़, छुआपट्टी, धर्मशाला रोड़, मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, स्टेशन चौक, सदर रोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, गोढियारी रोड़ होते हुए पुनः सिद्ध सगार भवन में आकर समाप्त हुई। रंग-बिरंगे परिधानों ने सजी महिलाएं निशान यात्रा में शामिल होकर खाटू नरेश की जय, हारे का सहारा-श्याम बाबा हमारा आदि गगनभेदी जयकारों पर रास्ते भर जमकर नृत्य कर काफी धमाल मचाया।

निशान यात्रा में आगे-आगे श्रीश्याम बाबा का फूलों से सजा भव्य दरवार लगाया गया था। उसके बाद पुरुषों की टोलियां श्याम बाबा के भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। उसके बाद महिलाओं और बच्चों ने श्याम बाबा के निशान हाथों में लिये भजनों व जयकारों के साथ चल रही थी। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्याम प्रेमियों के द्वारा निशान यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। वहीं कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा में शामिल भक्तों के बीच चॉकलेट एवं फलों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें-   Construction कार्य में संवेदक के कार्य का करेंगे विरोध तो पीटे जायेंगे, पढ़ें पूरी खबर

https://youtube.com/22scope

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Forbesganj Forbesganj Forbesganj

Forbesganj

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...