गोविंद बाग में धूमधाम से मनी भगवान श्रीकृष्ण की छठीयारी

पटना सिटी : पूरे देश और दुनिया में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के छठे दिन छठीयारी श्रीकृष्ण के सभी मंदिरों में मनाया जाता है। पटना सिटी के मच्छरहट्टा स्थित गोविंद बाग श्रीकृष्ण भगवान मंदिर का है, जहां ट्रस्टी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का छठीयारी काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय प्रकाश ने बताया कि पूर्व समय में यह गोविंद बाग मंदिर धन-धान्य से भरा था लेकिन हाल के दिनों में इसकी स्थिति कुछ खास नहीं। अब नई कमिटी मनी है। इस मंदिर से जुड़े आधार और कई अष्टधातु के मूर्ति को सौन्दर्यकरण करने की कवायत चल रहा है।

गौरतलब है कि साढ़े 300 वर्ष प्राचीन गोविंद बाग में स्थित अष्टधातु के मूर्ति के साथ-साथ एक एंटीक पीस मूर्ति नीम के लकड़ी की है जो आज तक सुरक्षित है। इस मंदिर के सामूहिक भंडारा में कई वरिष्ठ समाजसेवी, राजनीतिक और कई संस्थानों से जुड़े लोग शामिल होते हैं। जहां गोविंद बोलो बोलो हरि गोपाल बोलो, राधे रमण हरि गोविंद बोलो, श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा के जयकारा सुनने को मिला। श्रद्धालुओं के द्वारा पारंपरिक सोहर गीत से भगवान श्रीकृष्ण की छठीयारी मनाई गई।

यह भी पढ़े : हथियार सप्लायर बाइक सवार दो किशोर गिरफ्तार

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...