भगवान श्री कृष्ण को करें खुश ,जानिये क्या चढ़ाने से मिलेगा मनोवांछित फल

जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। श्रीकृष्ण भगवान का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग जन्माष्टमी मनाते हैं। इस दिन मंदिर समेत सभी लोग अपने घरों में लाइटें आदि लगाते हैं, झांकियां लगाते हैं और कृष्ण भगवान को तरह-तरह के आभूषणों से सजाते हैं। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार वर्ष 2021 में 30 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार भी कहा जाता है। इस दिन लोग विधिविधान से व्रत रखकर पूजा करके रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं और घरों में झांकियां लगाते हैं। इस दिन घरों में अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और लड्डू गोपाल को भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की वे पांच चीजें जिनके बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।

1. माखन और मिश्री

desighee315 1 22Scope News

भगवान श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बहुत पसंद हैं। यहीं कारण था कि, वे गोकुल में गोपियों का माखन चुराकर खा जाया करते थे। उनका एक नाम माखन चोर भी था। इसलिए जन्माष्टमी पूजा में माखन मिश्री का भोग कान्हा को जरुर लगाएं।

2. बांसुरी

360 F 245730207 oRLRVH3qgZ4pPzeTn1iQZrFZEavbM831 22Scope News

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। इसीलिए उन्हें मुरली मनोहर कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि, जिस घर में बांसुरी होती हो वहां पर भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। इसलिए पूजा मे आप बांसुरी को अवश्य शामिल करें।

3. गाय

COW 22Scope News

भगवान श्रीकृष्ण को गायों से बहत ही प्रेम था। वे अकसर गायों और बछड़ों के साथ खेला करते थे और गायों को चराने जाया करते थे। इसीलिए जन्माष्टमी पूजा में आप गाय की छोटी सी मूर्ति अवश्य शामिल करें।

4. मुकुट

MUKUT 22Scope News

भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मोर पंख वाला मुकुट ही धारण करते थे। इसीलिए जन्माष्टमी पूजा में मोर पंख का अवश्य प्रयोग करें।

5. पंचामृत

panchamrit recipe main photo 22Scope News

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में पंचामृत का प्रयोग जरुर करें। पंचामृत को पांच चीजों से मिलकर बनाया जाता है और फिर इससे भगवान को स्नान और भोग लगाया जाता है। इसीलिए आप पंचामृत को भी अवश्य अपनी पूजा में शामिल करें।

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...