मुख्यमंत्री ने दी गुरु गोविंद सिंह जयंती पर लोगों को बधाई

PATNACITY: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर पटना सिटी तख़्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेका. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय समेत बिहारवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी है.

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356 जयंती के अवसर पर गुरुवार को पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने बिहार वासियों सहित देश के सभी लोगों को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के शुभकामना दी और बिहार के अमन चैन की कामना की.

nitish kumar in gurudwara 22Scope News


सिख श्रद्धालुओं ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वहां पहुंचते ही सिख श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रबंधन कमेटी के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा पहनाकर किया. इसे लेकर तख्त श्री हरमंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति बीता है. उन्होंने कहा कि उनके जीवन से सीख लेकर लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए और उनकी बातों को अपने जीवन में उतारना चाहिए तभी जीवन सार्थक होगा.


नगर कीर्तन अरदास और प्रभात फेरी से भक्तिमय हुआ माहौल


बताते चलें कि 3 दिनों तक चलने वाले प्रकाश पर्व का मुख्य कार्यक्रम

पटना सिटी तख्त श्री हरमंदिर में मनाया जा रहा है.

3 दिनों से लगातार पटना सिटी में नगर कीर्तन, अरदास, भजन कीर्तन,

प्रभात फेरी ने पूरे पटना सिटी के माहौल को भक्तिमय कर दिया है.

2 वर्षों के कोरोना काल के बाद इस वर्ष सिख श्रद्धालुओं के बीच

काफी उत्साह देखा जा रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद भी

सिख श्रद्धालुओं के बीच पटना सिटी गुरुद्वारा में उत्साह देखते बन रहा है.
प्रबंधन कमेटी के लोगों ने बताया कि इस वर्ष देश ही नहीं

बल्कि विदेशों से भी सिख श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...