Breaking : यूपी में लापरवाही के आरोप में 26 डॉक्टर बर्खास्त

डिजीटल डेस्क : Breakingयूपी में लापरवाही के आरोप में 26 डॉक्टर बर्खास्त। यूपी में योगी राज में लापरवाही करने और ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर रहने वाले 26 डॉक्टरों को काफी महंगा पड़ा है।

उन पर गाज गिरी है और नौकरी से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की पुष्टि की है और बताया है कि इन सभी को बर्खास्त करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

यूपी में स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने और गैर हाजिर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों पर यूपी सरकार की ओर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

साथ ही तीन डॉक्टरों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां रोकीं गई गई हैं और एक को परनिंदा प्रविष्टि दी गई है।

जिन डॉक्टरों पर गाज गिरी है उनमें जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर और बलिया के डॉक्टर शामिल हैं। इस सूची में बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर और शाहजहांपुर के भी डॉक्टर शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामले में स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...