सिमडेगा में सांप काटने से एक और मौत, इलाज में लापरवाही से गयी जान

सिमडेगा. जिले में सांप काटने से एक और मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलाज में लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गयी। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत परवाह गांव निवासी 21 वर्षीय रोशन कुल्ला नामक युवक को 4:00 बजे सुबह सांप ने काटा था। इसके बाद परिवार वाले एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मरीज को टेंपो से जलडेगा अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल में किसी प्रकार का इलाज नहीं किया गया और उसे एंबुलेंस से सिमडेगा भेज दिया।

इधर सिमडेगा सदर अस्पताल लाने के दौरान इलाज में लेट होने की वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि समय पर अगर इलाज मिलती तो उनका बेटा जिंदा रहता।

अनुज कुमार साहू की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...