Advertisment

Nawada में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

नवादा: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार एवं जिला प्रशासन नवादा के संयुक्त तत्वावधान में नवादा के हरिश्चंद स्टेडियम के मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन नवादा की विधायक विभा देवी, जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से डीप प्रज्ज्वलित कर की।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अगले तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हौसलाफजाई की। इस दौरान विधायक विभा देवी ने कहा कि खेल बच्चों के स्वास्थ्य, अनुशासन, धैर्य, सहनशीलता और सम्मान की भावनाओं का व्यापक स्रोत है। इसके अलावा उच्च पदों तक पहुंचने का रास्ता भी है जिसे बच्चों को कभी मिस नहीं करना चाहिए।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, दौड़, कुश्ती, योग, हैंडबॉल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल आदि खेल शामिल है। खेल प्रतियोगिता का समापन 4 सितंबर को होगा। निर्णायक रेफरी की भूमिका में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फिजिकल शिक्षक अलखदेव प्रसाद, रामबिलास प्रसाद, शिवकुमार एवं संतोष वर्मा शामिल हैं। मौके पर समाजसेवी अमित सरकार, सुरेन्द्र यादव अजय महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       मंत्री अशोक चौधरी को Cabinet में रहने का नहीं है अधिकार, उन्हें अविलंब…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada

Nawada

Highlights

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...