मंत्री अशोक चौधरी को Cabinet में रहने का नहीं है अधिकार, उन्हें अविलंब…

जहानाबाद: सीएम नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार के प्रति विवादित बयान पर देश भर में उनका विरोध हो रहा है। सोमवार को मंत्री अशोक चौधरी के बयान के विरोध में जहानाबाद में ब्रह्मर्षि सेवा अभियान ने विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अशोक चौधरी के विरोध में जम कर नारेबाजी भी की।

मौके पर मौजूद दर्जनों नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के दिन पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भूमिहार समाज और भूमिहार नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उनका यह बयान समाज को तोड़ने वाला है। ऐसे कुंठित मानसिकता के लोगों को बिहार के मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नहीं उन्हें अविलंब मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिए। अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आगे भी विरोध लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-  NRPF के जवान की दहेज़ की मांग नहीं हुई पूरी तो पत्नी को फेंक दिया…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Cabinet Cabinet

Cabinet

Highlights

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...