E-Detection System: चिराग का हाईवे पर कटा चालान

पटना: बिहार सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी समेत सुरक्षा की दृष्टि से राज्य के सभी टॉल प्लाजा पर ई डिटेक्शन सिस्टम की शुरुआत की है। इस सिस्टम के माध्यम से वहां से गुजरने वाली वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कागजी कमियों समेत अन्य किसी भी प्रकार की अनियमितता पर ऑटोमैटिक चालान की जाएगी। इस सिस्टम का शिकार हो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी हो गए।

चिराग पासवान को ई डिटेक्शन सिस्टम के जरिए चालान की चर्चा बिहार की राजधानी पटना से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक हो रही है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी के बिहार के एक टॉल प्लाजा से गुजरते ही उनकी गाड़ी का नंबर कैच हो गया और उनकी गाड़ी का चालान कट गया। हालांकि उनकी गाड़ी का चालान कितने रूपये और किस वजह से कटी यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

बताया यह जा रहा है कि चिराग पासवान पटना से चंपारण जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में किसी टोल प्लाजा पर उनका ऑटोमेटिक चालान कटा है। बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा शुरू किये गए सिस्टम के अनुसार सभी गाड़ियों के सभी पेपर दुरुस्त होना अत्यावश्यक है। अगर किसी गाड़ी का पेपर दुरुस्त नहीं हुआ तो फिर उसका ऑटोमैटिक चलन कट जायेगा और उसका मैसेज उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर चला जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       देश के Farmers को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात: मंगल पांडेय

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

E-Detection System E-Detection System

E-Detection System E-Detection System

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...