Green Purnea की ओर से लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप, बांटा गया सूखा राशन

पूर्णिया : पूर्णिया के रुपौली में बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रीन पूर्णिया की ओर से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। साथ ही बाढ़ क्षेत्र के सैकड़ों पीड़ित परिवारों को सुखा राशन भी दिया। बताते चले तो कैंप का आयोजन पुरानी नंदगोला गांव में किया गया। जहां रुपौली-टीकापट्टी से सैकड़ों बाढ़ पीड़ित पहुंचे। बाढ़ पीड़ित सेवा सह फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को मुफ्त चिकित्सीय परामर्श दी और दवाइयां बांटी। खाने की समस्या से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंप में विशेष व्यवस्था दिखी। कैंप में आने वाले सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया।

इस दौरान प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य समस्याएं सुनी और उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय दवाइयां दी। साथ ही कैंप में पहुंचने वाले सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने अपने हाथों से फूड पैकेट बांटे। राहत सेवा और फ्री मेडिकल कैंप को लेकर ग्रीन पूर्णिया के फाउंडर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि रुपौली में बाढ़ पीड़ितों को आ रही स्वास्थ्य समस्याएं और खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर ग्रीन पूर्णिया की ओर से पुरानी नंदगोला गांव में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। खाद्य सामग्री की समस्या से जूझते बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से फूड पैकेट दिया गया है। आगे भी बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर उनकी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने आम जनों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील किया कि ऐसे विकट परिस्थिति में वे रुपौली पहुंचे और यथासंभव पीड़ितों की मदद में अपनी सहभागिता निभाएं।

यह भी पढ़े : Green Purnea ने नदी तट और शिव मंदिर परिसर की सफाई की

यह भी देखें :

श्याम नंदन की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...