Patna मेट्रो के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच सुरंग तैयार

पटना : राजधानी पटना मेट्रो के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच सुरंग तैयार हो गया है। मेट्रो की दूसरी भूमिगत सुरंग बनकर तैयार है। पटना जंक्शन की ओर जल्द खुदाई शुरू होगी। पटना मेट्रो के कोरिडोर-दो (पटना स्टेशन-न्यू आइएसबीटी) पर एलिवेटेड के साथ अंडरग्राउंड रूट पर भी काम तेजी से जारी है।

पटना मेट्रो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस कोरिडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए सुरंगों की खोदाई का 45 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय से गांधी मैदान के बीच दो टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) के जरिए मेट्रो सुरंग की खोदाई की जा रही है। इसके अलावा गांधी मैदान से आकाशवाणी स्टेशन तक भी दो टीबीएम से भूमिगत सुरंग की खोदाई हो रही है।

यह भी देखें :

राजेंद्रनगर से मेट्रो रेल हो जाएगी अंडरग्राउंड

कॉरिडोर-दो में कुल 12 मेट्रो स्टेशन हैं। इसमें न्यू आइएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पांच स्टेशन एलिवेटेड हैं, जो प्रायोरिटी कोरिडोर का हिस्सा हैं। इसके आगे पटना जंक्शन तक सभी सात मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड है। मलाही पकड़ी के बाद राजेंद्रनगर से मेट्रो रेल भूमिगत हो जाएगी।

यह भी पढ़े : पटना DM ने डबल डेकर पुल और मेट्रो कार्य का किया निरीक्षण

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img